लुधियाना के पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय किसान और पशुपालन मेले का आयोजन किया गया। मेले के आखिरी दिन सीएम भगवंत सिंह मान ने पहुंचकर किसानों का मनोबल बढ़ाया।
कार्यक्रम के दौरान सीएम भगवंत सिंह मान ने प्रोग्रेसिव किसानों को सम्मानित भी किया साथ ही किसानों को संबोधित करते हुए सीएम मान ने कहा कि, मुझे कृषि मेले में शामिल होकर काफी खुशी महसूस हो रही है। सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि, पंजाब के युवा को आगे बढ़ा रहे है।