Ludhiana Court Blast मामले में बड़ा खुलासा, मरने वाले शख्स की पहचान आई सामने

पंजाब के लुधियाना डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ब्लास्ट में गुरुवार को मारे गए शख्स की पहचान हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुतबिक, विस्फोट में मारा गया शख्स पंजाब पुलिस का बर्खास्त हेड कॉन्स्टेबल था। ब्लास्ट में मारे गए शख्स ही पहचान गगनदीप सिंह के रूप में हुई है। ब्लास्ट केस से जुड़े लोगों का कहना है कि गगनदीप सिंह के लिंक ड्रग्स नेटवर्क से थे।

बता दें कि लुधियाना जिला न्यायालय परिसर में हुए बम विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 6 घायल हो गए। गुरुवार को हुई इस घटना के बाद पंजाब सरकार ने राज्य में ‘हाई अलर्ट’ घोषित किया है।

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा था कि जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव निकट आ रहे हैं, कुछ राष्ट्र विरोधी शक्तियां राज्य में अराजकता फैलाने के प्रयास कर रही हैं। चन्नी ने कहा कि पहले बेअदबी के प्रयास भी किए गए थे, लेकिन वे सफल नहीं हुए। अब, इस विस्फोट को अंजाम दिया गया है।