LPG Price Hike: Holi से पहले महंगाई की मार! घरेलू और कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी

होली से पहले और चुनावों के तुरंत बाद आम जनता को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। बता दें आपको एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की गई है साथ ही घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। बताए घरेलू गैस के दाम आठ महीने के बाद बढे़ हैं। अब दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर 1103 रुपये प्रति सिलेंडर के दाम पर मिलेगा।

वहीं कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की गई है। 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर 350.50 रुपए महंगा होने के बाद राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 2119.50 रुपये सिलेंडर पर आ गए हैं।