पंजाब, हरियाणा के कई हिस्सों में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम

दिल्ली में छाया हुआ है घना कोहरा, न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज

पंजाब और हरियाणा में रविवार को भी ठंड का प्रकोप बना हुआ है और कई स्थानों पर कोहरे के कारण सुबह के समय दृश्यता बाधित रही। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पंजाब के अमृतसर में हाड़ कंपा देने वाली ठंड है और न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लुधियाना, पटियाला, पठानकोट, बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में भी रात को ठंड रही और वहां न्यूनतम तापमान क्रमश: 6.5 डिग्री सेल्सियस, 7 डिग्री सेल्सियस, 6.2 डिग्री सेल्सियस, 7 डिग्री सेल्सियस, 7 डिग्री सेल्सियस और 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ आज सुबह कोहरे की जद में रही और वहां न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा का भिवानी राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा और वहां न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।