बिलासपुर में बाढ़-बारिश से करीब 74 करोड़ रुपए का हुआ नुकसान

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ और बारिश से करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। बिलासपुर में भी बारिश के कारण करीब 74 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान लगया गया है।

बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की वजह से कई सड़के और हाईवे बंद पड़े है, जिन्हें प्रशासन द्वारा ठीक करने का कार्य जारी है। वहीं, जिला प्रशासन द्वारा बताया गया है कि, कई सड़कों को बहाल किया गया है लेकिन भूस्खलन के बाद हाईवे की और जाने वाले रास्ते अब भी प्रभावित है लेकिन उन्हें जल्द ही बहाल किया जाएगा।