Lisa Marie Presley Death: 54 साल की उम्र में Lisa Marie Presley ने दुनिया को कहा अलविदा, माइकल जैक्सन की EX वाइफ थी Lisa

हॉलीवुड की फेमस सिंगर लिसा मैरी प्रेस्ले अब नहीं रहीं। उन्होंने महज 54 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। 12 जनवरी को लॉस एंजेलिस के एक अस्पताल में उन्हें कार्डियक अरेस्ट के चलते लेकर जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित किया गया। उनकी मां प्रिस्किला प्रेस्ली ने गुरुवार को अपनी बेटी के निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की। बताए आपको लिसा, पॉप्युलर एक्टर एल्विस की बेटी थीं। उन्होंने दुनियाभर में मशहूर सिंगर माइकल जैक्सन से शादी की थी।

वहीं सिंगर की मां प्रिसिला प्रेस्ली ने स्टेटमेंट जारी कर कहा, भारी दिल के साथ मैं आप सभी लोगों के साथ एक बुरी खबर शेयर कर रही हूं। मेरी ब्यूटीफुल बेटी लीजा मैरी हम सभी के बीच अब नहीं रही।