राष्ट्रपति के भाषण के दौरान हुई बत्ती गुल, अंधेरे में बोलती रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

ओडिशा के मयूरभंज जिले के बरीपदा में शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भाषण के दौरान लाइट चली गई। बता दें राष्ट्रपति महाराजा श्री रामचंद्र भंजदेव विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रही थीं, तभी बिजली चली गई। बताए हालांकि इसके बावजूद भी राष्ट्रपति ने अपना संबोधन जारी रखा।

आपको बताए सूत्रों और मिली जानकारी के अनुसार बिजली गुल होने पर भी द्रौपदी मुर्मु ने छात्रों को संबोधित करना बंद नहीं किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मुस्कुराते हुए कहा कि बिजली हमारे साथ लुका छिपी खेल रही है।