Leh Accident: PM मोदी ने लेह हादसे पर जताया दुख, ‘राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा सदैव याद रखी जाएगी’

लेह केरी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि, लेह के पास हुई दुर्घटना से दुख हुआ जिसमें हमने भारतीय सेना के जवानों को खो दिया है। राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा सदैव याद रखी जाएगी।

पीएम मोदी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएँ प्रकट की। साथ ही हादसे में घायल हुए जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की हैं।

वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लेह हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, लेह के पास एक दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की शहदत से दुखी हूं। हम अपने राष्ट्र के प्रति उनकी अनुकरणीय सेवा को कभी नहीं भूलेंगे। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ है।