हिमाचल के मंडी में हुआ लैंडस्लाइड, शिमला में कई मकानों में आई दरार

हिमाचल की राजधानी शिमला से कई मकानों में दरार पड़ने की खबर सामने आई है तो वहीं राज्य के मंडी जिला में लैंडस्लाइड होने की भी खबर है। यह लैंडस्लाइड बुधवार दोपहर मंडी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 205 पर हुआ है।

हालांकि सड़क से आने जाने वाले लोगों ने लैंडस्लाइड होते हुए पहले ही देख लिया था और ट्रैफिक की आवाजाही को रोक दिया जिससे इस घटना में किसी भी जानमाल का नुक्सान होने से बच गया लेकिन सड़क पर 5 घंटे तक ट्रैफिक ठप पड़ा रहा।