लालकृष्ण आडवाणी को आज मिलेगा ‘भारत रत्न’, PM मोदी और गृह मंत्री रहेंगे मौजूद

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज पूर्व उप-प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के आवास पर जाकर उन्हें ‘भारत रत्न’ से सम्मानित करेंगी। उनके स्वास्थ्य को देखते हुए ये फैसला लिया गया है।

लालकृष्ण आडवाणी कई महीनों से किसी सार्वजनिक या निजी कार्यक्रम में नहीं दिखे हैं। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भी वो स्वास्थ्य कारणों से ही अयोध्या नहीं जा पाए थे। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में उनके घर पर ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें ‘भारत रत्न’ से नवाजेंगी। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी वहां मौजूद रहेंगे।