Krafton ने PUBG Mobile का 2.9 अपडेट किया रोलआउट, आइये जाने क्या है इसमें ख़ास?

Krafton ने PUBG Mobile का 2.9 अपडेट किया रोलआउट, आइये जाने क्या है इसमें ख़ास?

PUBG Mobile गेम की पैरेंट कंपनी क्राफ्टन ने पबजी मोबाइल का 2.9 अपडेट रोलआउट कर दिया है। यह अपडेट कल यानी 7 नवंबर से रोलआउट होना शुरू हो गया था और सभी आईफोन और एंड्राइड यूज़र्स को यह अपडेट 9 नवंबर 2023 तक App Store और Google Play Store पर देखने को मिल जाएगा।

गेम को अपडेट करने के बाद आपको गेम के अंदर मेल बॉक्स में कुछ इनाम भी दिए जाएंगें। जो यूज़र गेम को 17 नवंबर से पहले अपडेट करेंगें, उन्हें 3,000 बीपी, 100 एजी और एक पेस्टल पफ हेलमेट (3D) इनाम के तौर पर मिलेगा।

अपडेट में क्या है ख़ास

इस अपडेट के साथ गेम में नया विंटर मोड़ आ गया है। गेम के Erangle और Vikendi मैप में नया फ्रोज़न किंगडम थीम मोड आ गया है। इस अपडेट में मैप को एक नया लुक दिया गया है।

गेम में बर्फीले-थीम वाले क्षेत्र जोड़े गए हैं। आप अपने दोस्तों के साथ इस नए मोड़ का आनंद ले सकते हैं। गेम में अपना पसंदीदा वाहन चुनने के लिए एक नया कस्टम गैरेज भी जोड़ा गया है। यह मोड़ क्रिसमस से भी प्रेरित है।

गेम में सैंटा स्लेव वाहन को भी जोड़ा गया है। इसके साथ ही गेम में एक नई गन भी ऐड की गई है। उस नई गन का नाम है स्नो गन। अगर आप किसी एनिमी पर उस गन को चलाते हैं, तो वह एनिमी कुछ सेकंड के लिए स्नोमैन बन जाएगा।

गेम अपडेट लिंक

PUBG मोबाइल 2.9 Google Play Store लिंक – यहां क्लिक करें
PUBG मोबाइल 2.9 ऐप स्टोर लिंक – यहां क्लिक करें
PUBG मोबाइल 2.9 एपीके डाउनलोड लिंक – यहां क्लिक करें