Jalandhar By Election Results: जानिए जीत के बाद क्या बोले सुशील रिंकू?

जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए 10 मई को हुए मतदान के नतीजे आ गए हैं। AAP के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू ने बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने 58 हजार से ज्यादा वोटों से उपचुनाव जीत गए है।

चुनाव जीतने के बाद सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि, ‘मैं जालंधर की जनता और AAP कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करता हुं। पार्टी की गरिमा को बनाए रखूंगा, जनता ने आप के काम पर मुहर लगाई। लोकसभा में जनता की आवाज उठाएंगे’

उन्होंने आगे कहा कि, ‘सांसद बनकर मुझे जालंधर के लोगों की सेवा करने का मौका मिलेगा, इस चुनाव से जनता के मूड का पता चलता है अब लोग आम आदमी पार्टी के साथ जुड़े हुए है।’