अमेरिका में किडनैप 4 भारतीयों के शव मिले, सीएम मान ने जताया दुख, कहा- मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए

कैलिफोर्निया के मर्सिड काउंटी से अगवा किए गए 8 महीने के बच्चे सहित पंजाब मूल के 4 लोग मृत पाए गए हैं। अधिकारियों ने गुरुवार को इस घटना की जानकारी दी।

मर्सिड काउंटी शेरिफ वर्न वार्नके ने कहा, “यह बहुत ही भयानक घटना है। हमें अगवा किए गए 4 लोगों के बारे में पता चला और वे सब मर चुके हैं।” उन्होंने कहा कि, हिरासत में लिए गए व्यक्ति को 2005 में डकैती और झूठे कारावास से जुड़े एक मामले में दोषी ठहराया गया था।

वह व्यक्ति 2015 में पैरोल पर था और उन लोगों को जानता था जिनका इसने अपहरण किया। सिख परिवार पंजाब के होशियारपुर का था और उनको 3 अक्टूबर को अगवा कर लिया गया था।

वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को अमेरिका में चार सिख परिवार के सदस्यों की हत्या पर दुख जताते हुए कहा कि, इस मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।