Karnal: पराली जलाने के मामलों में पिछले साल के मुकाबले 60 फीसदी की आई कमी

कृषि विभाग की जागरुकता और प्रशासन की मुस्तैदी से करनाल में इस बार पराली जलाने के मामलों में कमी आई है। करनाल कृषि विभाग की माने तो इस बार अब तक पराली जलाने के मामलों में 60 फीसदी तक की कमी आई है।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस सीजन अब तक 43 मामले सामने आए है जबकि पिछली बार इन्हीं दिनों में 224 मामले दर्ज किए गए थे। वहीं, पराली जलाने वाले किसानों पर अब तक सवा लाख रुपये का जुर्माना लगया है।

अधिकारियों ने आगे बताया कि पराली जलाने की घटनाएं रोकने के लिए किसानों को काफी संख्या में कृषि उपकरण दिे गए है और साथ ही सब्सिडी भी उपलब्ध कराई जा रही है।