झारखंड: School में ‘Egg Challenge’ दौड़ प्रतियोगिता, इनाम में दिए जाते हैं अंडे

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में स्थित टेंजेरीन माध्यमिक के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार तिवारी ने अपने स्कूल के बच्चों को दौड़ के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एग चैलेंज प्रतियोगिता की शुरुआत की है।

इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को लगातार सात दिनों तक छह किलोमीटर दौड़ने पर आठवें दिन इनाम दिया जाता है।

इसका पूरा खर्च प्रधानाध्यापक अरविंद तिवारी खुद उठाते हैं। उनका कहना है कि इस एग चैलेंज प्रतियोगिता का मकसद बच्चों में एथलेटिक कौशल को बढ़ावा देना और हर दिन दौड़ने की आदत डालना है।

इस साल नवंबर के महीने में 32 बच्चों को एग चैलेंज प्रतियोगिता में इनाम मिला।