Jassi Khangura: कांग्रेस पार्टी को लगा बड़ा झटका, जसबीर सिंह जस्सी खंगुरा ने दिया इस्तीफा…

कांग्रेस पार्टी  को ठीक विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लग गया है, किला रायपुर से पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता जसबीर सिंह जस्सी खंगुरा ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि ये इस्तीफा उन्होनें कांग्रस अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर दिया है। जस्सी कांग्रेस के अचानक पार्टी से इस्तीफा देने के बाद पंजाब की राजनीति गर्मा गई है।

https://twitter.com/mhonenews/status/1487691868183818241/photo/1

जस्सी खंगुरा पूर्व ब्रिटिश नागरिक हैं और 2006 में भारत लौटे थे। यूके से भारत लौटकर आने के बाद उन्होंने अपना बिजनस शुरू किया था। जस्सी का मैक्रो डेयरी वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड में निवेश है। इसके अलावा वह होटल पार्क प्लाजा लुधियाना के मालिक हैं। उनके कई अन्य कारोबार भी हैं।

सोनिया गांधी लिखे पत्र में क्या लिखा जानें ?

पूर्व विधायक जसबीर सिंह जस्सी खंगुरा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखी है। जिसमें उन्होंने कहा कि वह भारी मन से कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। यह उनकी एक मूल्यवान और भावनात्मक 20 साल की यात्रा रही हैं। उन्होंने एक विधायक के रूप में विकास और शासन के मुद्दों के बारे में बहुत कुछ सीखा हैं। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस का धन्यवाद भी किया।