Jammu & Kashmir में भी तेजी से बढ़ता AAP का कुनबा,  जम्मू-कश्मीर ‘नेशनल पैंथर्स पार्टी’ के अध्यक्ष हर्षदेव सिंह हुए AAP में शामिल…

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 2013 से राज कर रही आम आदमी पार्टी ने धीरे-धीरे पंजाब में भी पूर्ण बहुमत और भगवंत मान के चेहरे के साथ अपनी सरकार बनाई और अब पार्टी की नजर दूसरे राज्यों में होने वाले चुनावो पर है , जिसमें हरियाणा, जम्मू कश्मीर, मध्यप्रदेश भी शामिल है।

जम्मू कश्मीर में भी आम आदमी पार्टी का प्रसार जारी है,तो वहीं धीरे-धीरे आम आदमी पार्टी में जम्मू कश्मीर के कई बड़े नेता भी शामिल हो रहे हैं। वहीं शनिवार को जम्मू कश्मीर के पूर्व शिक्षा मंत्री और जम्मू कश्मीर ‘नेशनल पैंथर्स पार्टी’के अध्यक्ष हर्षदेव सिंह पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।