जम्मू-कश्मीर: गुलमर्ग में हुआ हिमस्खलन एक विदेशी पर्यटक की मौत, एक लापता

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में बृहस्पतिवार को हिमस्खलन की चपेट में आकर एक विदेशी की मौत हो गई जबकि एक अन्य लापता है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि ‘स्की’ करने वाले पांच लोगों को बचाकर स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। हिमस्खलन ने कोंगडोरी को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके चलते स्की करने वाले कई व्यक्ति फंस गए। उन्होंने कहा कि विदेशी पर्यटक स्थानीय निवासियों के बिना स्की करने गए थे।

सेना के जवान और जम्मू-कश्मीर प्रशासन का एक गश्ती दल खोज व बचाव अभियान में जुटा हुआ है।