चंद्रयान-3 के बाद ISRO की बड़ी सफलता, PSLV-C56 ने भरी सफल उड़ान

चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग के बाद इसरो (ISRO) ने एक और कीर्तिमान स्थापित किया है। इसरो ने सिंगापुर के सात सैटेलाइट्स लॉन्च किए है। इसरो के श्री हरिकोटा केंद्र से पीएसएलवी-सी56 (PSLV-C56) रॉकेट प्रक्षेपण किया गया है।

बता दें कि, इस रॉकेट की ये 98वीं उड़ान है। इसकी लॉन्चिंग को लेकर लोगों में काफी देखने को मिला। वहीं, इसरो की तरफ से बताया गया कि मिशन सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। रॉकेट में सभी सातों सैटेलाइट को उनकी कक्षाओं में सटीक रूप से प्रक्षेपित कर दिया है।