IPL Auction 2022: ऑक्शन में 1,214 खिलाड़ियों की लगेगी बोली, इन दिग्गज खिलाड़ियों ने लिया नाम वापस

IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में 1,214 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। इन खिलाड़ियों में 896 भारतीय और 318 विदेशी खिलाड़ी होंगे। दो दिन तक चलने वाले इस मेगा ऑक्शन में 10 टीमें हिस्सा लेंगी। ऑक्शन में 270 कैप्ड प्लेयर, 903 अनकैप्ड प्लेयर और 41 एसोसिएट देशों के खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे।

मेगा ऑक्शन के लिए जारी की गई 2 करोड़ की बेस प्राइस की लिस्ट में 49 खिलाड़ी हैं। इस लिस्ट में 17 भारतीय हैं, जबकि 32 विदेशी खिलाड़ी हैं। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन के अलावा, श्रेयस अय्यर, शिखर धवन, इशान किशन, सुरेश रैना के नाम इस लिस्ट में हैं।

IPL 2021: Will Jofra Archer return to India? - Rediff Cricket

वहीं, विदेशी खिलाड़ियों में वॉर्नर, रबाडा, ब्रावो के अलावा पैट कमिंस, एडम जंपा, स्टीव स्मिथ, शाकिब अल हसन, मार्क वुड, ट्रेंट बोल्ट और फाफ डु प्लेसी जैसे बड़े नाम हैं।

IPL 2020 Preview: Ben Stokes a question mark as Rajasthan Royals dream of  better fortunes - Sport360 News

IPL 2022 के लिए 33 खिलाड़ियों को रीटेन किया गया है। 8 टीमों ने 27 खिलाड़ियों को रीटेन किया है। वहीं, 2 नई IPL टीमों ने 6 खिलाड़ियों को अपनी टीम के साथ जोड़ा है।

Image

वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल ने अपना नाम ऑक्शन में नहीं दिया है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क, इंग्लैंड के सैम करन, बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, जो रूट, क्रिस वोक्स ने भी ऑक्शन में अपना नाम शामिल नहीं करवाया है।

Why Mitchell Starc is not playing IPL this year? - Quora