आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें होंगी आमने-सामने, जानिए क्या हो सकती हैं दोनों टीमों की सम्भावित-11

आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें होंगी आमने-सामने, जानिए क्या हो सकती हैं दोनों टीमों की सम्भावित-11

आईपीएल 2024 के 56वें मुकाबले में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने सामने होंगी। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल 2024 में अब तक 11 मुकाबले खेल चुकी है। जिसमें उसे 5 मुकाबलों में जीत मिली है और 6 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।

वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल 2024 में अब तक 10 मुकाबले खेली है। जिसमें उसे 8 मैचों में जीत मिली है और 2 मैचों में शिकस्त झेलनी पड़ी है।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम को अपने पिछले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ करारी हार मिली थी। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम को भी अपने पिछले मुकाबले में सनराइज़र्स हैदराबाद के खिलाफ शिकस्त मिली थी।

राजस्थान रॉयल्स की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान है और दिल्ली कैपिटल्स की टीम पॉइंट्स टेबल में छटे स्थान पर है। अगर आज दिल्ली कैपिटल्स की टीम हारती है, तो वह भी आईपीएल 2024 से लगभग बाहर हो जाएगी।

आईपीएल 2024 का 56वां मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। मैच से आधा घंटा पहले यानी 7:00 बजे टॉस होगा। मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो सिनेमा एप्प पर किया जाएगा।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित-XI

डेविड वार्नर, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, शाई होप, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, खलील अहमद, इशांत शर्मा, मुकेश कुमार

राजस्थान रॉयल्स की संभावित-XI

यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, संदीप शर्मा