DC vs MI: आज दिल्ली और मुंबई की टीमें होंगी आमने-सामने, जानिए क्या हो सकती हैं दोनों टीमों की सम्भावित-11

DC vs MI: आज दिल्ली और मुंबई की टीमें होंगी आमने-सामने, जानिए क्या हो सकती हैं दोनों टीमों की सम्भावित-11

DC vs MI: आईपीएल 2024 के 43वें मुकाबले में आज दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने सामने होंगी। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल 2024 में अब तक 9 मुकाबले खेल चुकी है। जिसमें उसे 4 मुकाबलों में जीत मिली है और 5 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।

वहीं मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2024 में अब तक 8 मुकाबले खेली है। जिसमें उसे 3 मैचों में जीत मिली है और 5 मैचों में शिकस्त झेलनी पड़ी है।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम को अपने पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ रोमांचक जीत मिली थी। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम को अपने पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम पॉइंट्स टेबल में छटे स्थान पर है और मुंबई इंडियंस की टीम पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है। अगर आज मुंबई इंडियंस की टीम हारती है, तो वह लगभग आईपीएल 2024 से बाहर हो जाएगी।

आईपीएल 2024 का 43वां मैच भारतीय समयानुसार शाम 3:30 बजे शुरू होगा। मैच से आधा घंटा पहले यानी 3:00 बजे टॉस होगा। मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो सिनेमा एप्प पर किया जाएगा।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित-XI

पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, शाई होप, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे/झे रिचर्डसन, खलील अहमद, मुकेश कुमार

मुंबई इंडियंस की संभावित-XI

इशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, नेहल वढेरा, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह