IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स को लग सकता है बड़ा झटका ! Anrich Nortje हो सकते है पूरे सीजन से बाहर

IPL 2022 के शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, टीम के स्टार तेज गेंदबाज Anrich Nortje चोट के चलते पूरे सीजन से बाहर हो सकते हैं।

क्रिकेट साउथ अफ्रीका के चयन समिति के अधिकारी ने ईएसपीएन को बताया कि एनरिक का आईपीएल में खेलना मुश्किल है। वो चोट की वजह से नवंबर से ही ज्यादा बॉलिंग नहीं कर सके हैं। मेडिकल टीम की सलाह के बाद ही उन्हें IPL खेलने की इजाजत दी जाएगी।

Anrich Nortje कूल्हे की चोट से जूझ रहे हैं। उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भी टीम अफ्रीकी टीम में जगह नहीं मिली है। अगर वह IPL में नहीं खेलते हैं, तो यह दिल्ली के लिए बड़ा झटका होगा।

बता दें कि दिल्ली के टीम ने आईपीएल 2022 के लिए Anrich Nortje को 6.5 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। अभी तक IPL के 24 मैचों में उन्होंने 36 विकेट चटकाए हैं।