IPL 2022: इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय ने छोड़ा IPL, ये वजह आई सामने

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय IPL 2022 से हट गए हैं। वे गुजरात टाइटंस टीम का हिस्सा थे। जेसन रॉय ने लंबे समय तक बायो बबल में नहीं रहने के कारण यह फैसला लिया है। उन्होंने इसकी जानकारी पिछले सप्ताह फ्रेंचाइजी को दे दी थी। गुजरात ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है।

IPL 2021: England opener Jason Roy to replace Mitchell Marsh in Sunrisers  Hyderabad squad - Firstcricket News, Firstpost

गुजरात ने 2022 ऑक्शन में जेसन रॉय को दो करोड़ की बेस प्राइस पर अपने साथ लिया था। यह दूसरी बार है जब जेसन रॉय ने आईपीएल से नाम वापस लिया है। 2022 में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें डेढ़ करोड़ रुपये की बेस प्राइस पर चुना था लेकिन पर्सनल वजहों का हवाला देते हुए वे हट गए थे।