IPC और CRPC में किया जाएगा बदलाव, दिल्ली पुलिस को मिलेगी फॉरेंसिक मोबाइल वैन- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस की 76वीं स्थापना दिवस परेड में दिल्ली पुलिस के जवानों को संबोधित करते हुए एक बहुत बड़ा ऐलान भी किया। अमित शाह ने ऐलान करते हुए कहा कि देश की भारतीय दंड संहिता (IPC) और आपराधिक प्रक्रिया संहिता (CRPC) में बहुत जल्द संशोधन किया जाएगा साथ ही दिल्ली पुलिस के खेमे में फॉरेंसिक मोबाइल वैन को भी शामिल किया जाएगा जिससे पुलिस की टीम जल्द से जल्द अपराध की जांच कर सकेगी और सबूत भी इकठ्ठा जल्दी कर पाएगी।

बता दें कि यहां केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली पुलिस की 76वीं स्थापना दिवस परेड में शामिल हुए थे। उन्होंने यहां अपने संबोधन में कहा कि 2014 के बाद पूरे देश में कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद आजादी के बाद, दिल्ली पुलिस शांति, सेवा, न्याय के नारे के साथ आगे बढ़ी और अपने काम और कामकाज प्रकिया में काफी बदलाव भी किया है जो देश के लिए फायदेमंद है।