बहादुरगढ़ में INLD प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

आगामी लोकसभा चुनाव और हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए इनेलो ने कमर कसनी शुरू कर दी है। प्रदेश-भर में संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम करने की रणनीति बनाई जा रही है। वहीं, इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने बहादुरगढ़ में कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

उन्होंने मिशन 2024 को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को उचित दिशा-निर्देश भी दिए। वहीं, नफे सिंह राठी ने कहा कि, इनेलो पार्टी आगामी चुनाव के मद्देनजर बूथ लेवल तक कार्यकर्ताओं की नियुक्ति करने जा रही है और चुनाव को लेकर पार्टी के संगठन को मजबूत करने का काम किया जा रहा है।