पाकिस्तान पहुंची भारत की अंजू बनी फातिमा, क्या नसरुल्लाह से की शादी ?

भारतीय महिला अंजू अपने फेसबुक फ्रेंड से मिलने के लिए कानूनी तौर पर पाकिस्तान के एक दूरदराज के गांव में गई थीं। बता दें भारत से पाकिस्तान पहुंचकर चर्चा में आई अंजू को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों के अनुसार दावा किया जा रहा है कि अंजू ने इस्लाम धर्म अपना लिया है। कहा जा रहा है दोनों ने मंगलवार (25 जुलाई) को अपर डिर जिले के कोर्ट में शादी कर ली है। बताए अब खबर आ रही है कि उसने अपना नाम अंजू से फातिमा रख लिया है।