भारतीय नेवी को मिलेंगे एडवांस वर्जन के 60 ध्रुव हेलिकॉप्टर, केंद्र ने दी मंजूरी

भारत सरकार ने इंडियन नेवी के लिए 60 मरीन हेलिकॉप्टर खरीदने की मंजूरी दे दी है। एडवांस्ड और लाइट हेलिकॉप्टर ध्रुव नेवी के बेड़े में शामिल होगा। हालांकि ये हेलिकॉप्टर ध्रव का एडवांस वर्जन होगा और ये भारतीय सेना के सबसे पसंदीदा हेलिकॉप्टरर्स में से एक है।

जानिए क्या है खासियत?

इस हेलिकॉप्टर की लंबाई 52.1 फीट है और इसे 2 पायलट उड़ा सकते है। वहीं, इसमे 12 सैनिक आराम से बैठ सकते है। इसकी अधिकतम गति 291 किमी प्रतिघंटा है और ये एक बारी में 630 किमी की दूरी तय कर सकता है। बता दें कि, यह 20 हजार फीट तक की ऊंचाई तक जाने में सक्षम है।

बता दें कि, देश में इसी ध्रव हेलिकॉप्टर के तीन वर्जन बनाए गए है जिनमे पहला लाइट कॉम्बैट प्रचंड दूसरा हथियारबंद यूटिलिटी रुद्र और आखिर लाईट यूटिलिटी है।