भारतीय नौसेना फरवरी में महा अभ्यास की मेजबानी करेगी, 50 से ज्यादा देश होंगे शामिल

भारत फरवरी में आयोजित होने वाले नौ दिवसीय मेगा नौसैनिक अभ्यास में अपनी बढ़ती समुद्री शक्ति का प्रदर्शन करेगा। तेजी से बिगड़ते वैश्विक भू-राजनीतिक माहौल और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य ताकत के बीच इस महाअभ्यास में 50 से अधिक देशों के शामिल होने की संभावना है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि अगले साल 19 से 27 फरवरी तक विशाखापत्तनम में आयोजित होने वाले ‘मिलन’ अभ्यास में भाग लेने वाले देशों में अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, बांग्लादेश, दक्षिण कोरिया, वियतनाम, इंडोनेशिया और मलेशिया की नौसेनाएं शामिल होंगी।