INS सुमित्रा से अंजाम दिया रेस्क्यू ऑपरेशन, भारतीय नौसेना ने फिर दिखाया प्रराक्रम

INS सुमित्रा से अंजाम दिया रेस्क्यू ऑपरेशन, भारतीय नौसेना ने फिर दिखाया प्रराक्रम

भारतीय नौसेना के पराक्रम से हर कोई हिन्‍दुस्‍तानी वाकिफ है। बता दें कि अरब सागर में भारतीय नौसेना के जंगी जहाज INS सुमित्रा ने समुद्री लुटेरों से ईरान के मछली पकड़ने वाले जहाज MV Iman की रक्षा की।

समुद्री लुटेरों ने ईरान के मछली पकड़ने वाले जहाज को हाइजैक कर लिया था। तो वहीं भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा अरब सागर में कोच्चि से 700 समुद्री मील पश्चिम में अपहृत इस जहाज को बचाने के लिए पहुंचा था।

इस ईरानी जहाज एमवी इमान में 17 क्रू मेंबर बैठे हुए थे, जिनका अपहरण समुद्री डाकुओं ने कर लिया था। 

जैसे ही ईरानी फिशिंग वेसल ईमान से खतरे का अलार्म बजा और डिस्ट्रेस कॉल आई, वैसे ही INS सुमित्रा ने तेजी से उसकी तरफ स्पीड बढ़ाई और भारतीय नौसेना ने सभी क्रू मेंबर को बचा लिया है।