37 साल के हुए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, क्रिकेट जगत से मिल रही जन्मदिन की शुभकामनाएं

37 साल के हुए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, क्रिकेट जगत से मिल रही जन्मदिन की शुभकामनाएं

भारत के कप्तान रोहित शर्मा आज 30 अप्रैल को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। क्रिकेट जगत से भारत के कप्तान को सुबह से ही जन्मदिन की बधाईयां मिल रही हैं।

रोहित ने भारत के लिए अपना डेब्यू 2007 में किया था और तब से लेकर अब तक रोहित शर्मा भारतीय टीम का अभिन्न अंग रहे हैं। इस दौरान रोहित ने कईं बड़ी उपलब्धियां भी हांसिल की हैं।

रोहित शर्मा ने भारत के लिए 59 टेस्ट, 262 वनडे और 151 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमशः 4137, 10709 और 3974 रन बनाए हैं। जिसमें 48 शतक और 101 अर्धशतक शामिल हैं।

रोहित वनडे में 3 दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं। आज भारतीय कप्तान अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं और उन्हें पूरे क्रिकेट जगत से जन्मदिन की शुभकामनाए मिल रही हैं।

दिग्गज गौतम गंभीर और रॉबिन उथप्पा से लेकर मुंबई इंडियंस ने अनोखे अंदाज में भारतीय कप्तान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इसके अलावा बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भी हिटमैन को बधाई दी है।