Indian Air Force Day 2022: 90वां भारतीय वायु सेना दिवस, जानें क्यों आज के दिन मनाया जाता है एयरफोर्स डे

Indian Air Force Day 2022: आज इंडियन एयरफोर्स डे है और इस साल देश अपना 90वां भारतीय वायु सेना दिवस मना रहा है। आज का दिन राष्ट्र वायु सेना को श्रद्धांजलि देने और उनके योगदान को स्वीकार करने का है।

आज चंडीगढ़ में भारतीय वायु सेना के 80 विमान और हेलिकॉप्टर अपने हवाई कौशल का प्रदर्शन किया। पहली बार एयरफोर्स डे पर परेड और फ्लाई पास्ट दिल्ली-एनसीआर के बाहर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य शीर्ष अधिकारी शामिल हुए।

इंडियन एयरफोर्स डे का इतिहास आजादी से पहले का है। 8 अक्टूबर 1932 को इंडियन एयरफोर्स की आधिकारिक तौर पर स्थापना हुई थी। इसे ब्रिटिश साम्राज्य की एक सहायक वायु सेना के रूप में स्थापित किया गया था।

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान भारतीय वायु सेना के जवानों शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके चलते भारतीय वायु सेना को रॉयल इंडियन एयरफोर्स कहकर सम्मानित किया गया था। 1950 में भारत गणतंत्र बना तो रॉयल शब्द हटा दिया गया।

स्वतंत्रता के बाद से भारतीय वायु सेना ने कई जंगों में हिस्सा लिया और अपनी युद्ध कौशल का परिचय दिया। पाकिस्तान से हुई चार लड़ाइयों और चीन से हुए एक युद्ध में वायुसेना ने महत्वपूर्ण रोल निभाया।