“क्षेत्र के हक का पैसा लड़ कर लाऊंगा”, सुशील गुप्ता ने कुरुक्षेत्र की जनता को दिया भरोसा

"क्षेत्र के हक का पैसा लड़ कर लाऊंगा", सुशील गुप्ता ने कुरुक्षेत्र की जनता को दिया भरोसा

पहले चरण के मतदान में अब चंद दिन ही बचे हैं। सभी राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति बनानी भी शुरू कर दी है।

इस बीच हरियाणा के कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार सुशील गुप्ता ने मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी पर जोरदार हमला बोला है।

उन्होंने कहा कि मैं देशी बनिया हूं, हिसाब किताब का पक्का हूं, इसलिए संसद से कुरुक्षेत्र के हिस्से का पूरा हिसाब लेकर आऊंगा।

साथ ही उन्होंने कुरुक्षेत्र के पूर्व सांसद नायाब सिंह सैनी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर वो पैसा लाए हों तो बता दें। उनके कार्यकाल में ग्रांट के पैसे खर्च नहीं होने के कारण लैप्स हो गए थे।

सुशील गुप्ता ने जनता को भरोसा दिलाया की मुझे जो भी ग्रांट मिलेगी, पंचायत में दे कर जाऊँगा, अपनी सरकार हो या बेगानी, अपने क्षेत्र के हक़ का पैसा अगर लड़ कर लाना पड़े तो भी लाऊंगा।

बता दें, कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर इंडिया ब्लॉक के सुशील गुप्ता और भाजपा के उम्मीदवार नवीन जिंदल के बीच मुकाबला हो रहा है।