IND VS NZ : न्यूजीलैंड 62 रनों पर ‘ALL OUT’ रविचंद्र अश्विन बने ‘INDIA’ के हीरो…

वानखेड़े में भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 62 रनों पर ऑल आउट कर 263 रन से न्यूजीलैंड के खिलाफ बढ़त बना ली है।

भारत औऱ न्यूजीलैंड के बीच चल रहे टेस्ट मैच में भारत ने कुल 325 रन बनाए, वहीं न्यूजीलैंड केवल 62 रन बना के सिमट गयी। जिसके बाद अब भारत ने न्यूजीलैंड पर 263 रन की बढ़त बना ली है।

 

रविचंद्र अश्विन बने ‘INDIA’ के हीरो

 

भारत औऱ न्यूजीलैंड के बीच हुए टेस्ट मैच में आज भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले खिलाड़ी रविचंद्र अश्विन बने जिन्होनें न्यूजीलैंड को 8 रन देकर 4 विकट झटके। वहीं मोहम्मद सिराज ने 19 रन देकर 3 विकेट हासिल किए औऱ साथ ही अक्षर पटेल ने 14 रन देकर 2 औऱ जयंत यादव  ने 13 रन देकर को 1 विकेट हासिल किया ।

 

न्यूजीलैंड 62 रनों पर सिमटा

 

वानखेड़े में हुए आज के टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के काइल जैमीसन ने 36 गेंदो में 17 रन बनाए, वहीं टॉम लैथम ने 14 गेंदो में 10 रन बनाए। न्यूजीलैंड की पूरी टीम 28.1 ओवर में 62 रन बनाकर सिमट गयी।

 

एजाज पटेल ने रचा इतिहास

 

न्यूजीलैंड की ओर से एजाज पटेल ने इतिहास रच दिया और अनिल कुबंले एवं जिम लेकर के रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए भारत के 10 विकेट झटक लिए।

 

दूसरी पारी के बाद 332 रन की बढ़त से टीम इंडिया आगे

 

दूसरी पारी के बाद टीम इंडिया न्यूजीलैंड से 332 रन की बढ़त पर रहीं। वहीं दूसरी पारी में भारतीय टीम के बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने 75 गेंदो में 38 रन बनाए और वहीं चेतेश्वर पुजारा ने 51 गेंदो में 29 रन बनाए। न्यूजीलैंड की टीम को दूसरी पारी में एक भी विकेट हासिल नहीं हुआ।