IND VS ESP : भारतीय टीम को स्पेन पर 2-0 से जीत, CM मान ने दी बधाई…

ओडिशा में चल रहे हॉकी विश्व कप में भारत ने जीत के साथ शुरुआत की है। उसने स्पेन को पहले मैच में 2-0 से हरा दिया। भारत के लिए मैच में अमित रोहिदास और हार्दिक सिंह ने गोल किया। भारत का दूसरा मैच में अब 15 जनवरी (रविवार) को मजबूत इंग्लैंड के खिलाफ होगा। इंग्लैंड ने अपने पहले मैच में वेल्स को 5-0 से हराया था।

वहीं भारत की जीत पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर बधाई भी दी है।