दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट में दो यात्रियों ने मचाया उत्पात, पुलिस ने किया गिरफ्तार..

फ्लाइट के दौरान नशे में बदतमीजी की एक और घटना सामने आई है। आपको बताए इस बार दुबई से मुंबई इंडिगो की उड़ान पर दो यात्रियों ने कथित तौर पर हंगामा किया और सह-यात्रियों, कर्मचारियों और चालक दल के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार किया। क्रू मेंबर्स ने बताया कि दोनों यात्री नशे में थे।

विमान के बुधवार को मुंबई में उतरने के बाद दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन बाद में एक अदालत ने उन्हें जमानत दे दी। पुलिस के मुताबिक दोनों यात्री एक साल तक दुबई में काम करने के बाद भारत लौट रहे थे। एयरपोर्ट से दोनों ने ड्यूटी फ्री शॉप से शराब खरीदी और सेलिब्रेशन शुरू कर दिया। दोनों व्यक्तियों के हंगामे पर आपत्ति जताने पर उन दोनों ने सह-यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार किया, और जब क्रू मेंबर्स ने दोनों से शराब की बोतल छीनने की कोशिश की तो वो और ज्यादा झगड़ने लगे।