पंजाब :  चंडीगढ़ में किसान संगठन 30 से करेगा पक्का मोर्चा, कई मुद्दों पर होंगे संगठन लामबंद…

खबर पंजाब से हैं जहां किसान संगठन राज्य के पानी और जमुला मुश्तरका मालिकान जमीनों को पंचायतों के नाम करने के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। गुरुवार को चंडीगढ़ में हुए सेमिनार के बाद इन संगठनों ने 30 नवंबर से चंडीगढ़ में प्कका मोर्चा लगाने का एलान भी किया है। इसी के साथ 15 दिसंबर तक राज्यभर में झंडा मार्च के आयोजन की भी घोषणा की है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने बताया कि किसान संगठन अगले महीने से पंजाब के पानी की लड़ाई शुरु कर रहे हैं, जिसके तहत चंडीगढ़ में पक्का मोर्चा लगाया जाएगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने कहा कि किसानों के इस आंदोलन को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है और 2 से 15 दिसंबर तक राज्यभर में किसान संगठन झंडा मार्च भी करेंगे।