IMD Alert: देश के कई राज्यों में भीषण ठंड के साथ जारी रहेगा शीतलहर का कहर, दिल्ली में भी कड़ाके की ठंड को लेकर येलो अलर्ट

देश में मौसम के करवट लेते ही पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। उत्तरी राज्यों में कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस ठंड के और बढ़ने के आसार हैं। अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में घना से बहुत घना कोहरा और ठंड जारी रहने की संभावना है। आपको बता दे साथ ही लगातार बढ़ती ठंड के बीच मंगलवार का दिन दिल्ली में मौसम का दूसरा सबसे ठंडा दिन रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम दर्ज हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक अभी कुछ दिन तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी। पहाड़ों की ओर से आ रही बफीर्ली हवा के कारण सप्ताहांत में शीतलहर की स्थिति बन सकती है। अगले दो दिन घने कोहरे की संभावना है।

वही मौसम विभाग ने लगातार चार दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 16.1 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पूर्व 26 दिसंबर को यह 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था, जो सीजन का सबसे ठंडा दिन था। मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा।