होली का त्यौहार आने वाला है और लोग इस रंगों के त्यौहार का बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं। ऐसे में यदि आप भी इस बार की होली को यादगार बनाना चाहते हैं तो आप देश के इन जगहों का रुख कर सकते हैं और अपनी होली को यादगार बना सकते हैं। आप इन जगहों पर तरह-तरह की होली का लुत्फ उठा सकते हैं। इस बार रंगों का त्यौहार (होली) का पर्व अगले महीने 8 मार्च को बनाया जाएगा।
लठमार होली – वृन्दावन, बरसाना (उत्तर प्रदेश )

हर साल फाल्गुन महीने शुक्ल पक्ष की नवमी पर मथुरा के वृंदावन में लट्ठमार होली खेली जाती है। दूर-दराज से लोग यहां की प्रसिद्ध लठमार होली खेलने आते हैं। बता दें कि इस दिन होली खेलने के लिए 1 दिन पहले बरसाना से नंदगांव के लोगों को इसका निमंत्रण भेजा जाता है।
फूलों की होली –मथुरा-वृंदावन (उत्तर प्रदेश )

मथुरा-वृंदावन की होली दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां फूलों से होली खेली जाती है
और यह रंगों का उत्सव पूरे एक हफ्ते तक मनाया जाता है। आप यहां इस त्योहार को मनाने के साथ-साथ खाने-पिने का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
उदयपुर (राजस्थान)

अगर आप अपनी होली को शाही अंदाज में मनाने की सोच रहे हैं तो आप
राजस्थान के उदयपुर जा सकते हैं। उदयपुर में होली रजवाड़े
अंदाज में मनाई जाती है।
हम्पी की होली – हम्पी (कर्नाटक)

यह त्यौहार दक्षिण भारत में भी खूब धूमधाम से मनाया जाता है। कर्नाटक के
हम्पी की होली दुनियाभर में प्रसिद्ध है। हर साल यहां की होली देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक आते हैं।
रंगपंचमी – इंदौर (मध्यप्रदेश)

इंदौर की रंगपंचमी दुनिया भर में मशहूर है। यहां दूर-दूर से सैलानी इस पर्व का आनंद लेने आते हैं। इस होली को देवताओं की होली भी कहा जाता है। यह पर्व होली के पांच दिन बाद मनाया जाता है। इस दिन कुछ जगहों पर जुलूस भी निकाला जाता है
पुष्कर (राजस्थान)

पुष्कर में होली का उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। यहां त्यौहार के दौरान देश-विदेश से आए पर्यटक शामिल होते हैं। अगर आप होली का अनोखा जश्न देखना चाहते हैं, तो पुष्कर आपके लिए सबसे बढ़िया स्थान रहेगा।