ICC महिला वर्ल्ड कप 2022: भारतीय टीम की कप्तान Mithali Raj ने सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी कर रचा इतिहास

ICC महिला वर्ल्ड कप 2022 का चौथा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। माउंट माउंगानुई में जारी इस मुकाबले में भारतीय कप्तान मिताली राज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

Image

इस मुकाबलें में शिरकत करने के साथ ही कप्तान मिताली ने इतिहास रच दिया है। दरअसल, भारतीय महिला टीम की कप्तान का ये छठा ODI वर्ल्ड कप है। इस तरह वह सबसे ज्यादा ODI वर्ल्ड कप खेलने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। उन्होंने 2000, 2005, 2009, 2013, 2017 और अब 2022 वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

Image

यही नहीं, मिताली सबसे ज्यादा 6 ODI वर्ल्ड कप खेलने वाली दूसरी भारतीय क्रिकेटर हैं। मिताली के अलावा सचिन तेंदुलकर ने भी इतने ही वर्ल्ड कप में शिरकत की थी। मिताली राज सबसे ज्यादा ODI वर्ल्ड कप खेलने वाली दुनिया की तीसरी क्रिकेटर हैं।

Image