ऋतिक रोशन पिछले दिनों एक मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे थे जिसके बाद खबरें चली थी कि एक्टर किसी लड़की को डेट कर रहे हैं। जब उस लड़की के बारे में खबर लगी तो पता चला वो बॉलीवुड की ही एक्ट्रेस सबा आजाद हैं। दोनों एक दूसरे से साथ रेस्त्रां में नजर आए थे।

ये दोनों एक बार फिर से एक रेस्त्रां में दिखाई दिए। दोनों को डिनर डेट पर जाते हुए फोटोग्राफर्स ने स्पॉट कर लिया। हालांकि एक्टर फोटो खिंचवाने से बचते नजर आए।

सबा आजाद भी ऋतिक के साथ मौजूद दिखीं। ऋतिक आगे-आगे चल रहे थे और सबा उनके पीछे-पीछे दोनों को इस बार साथ देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

सबा आजाद बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। रिलीज हुई सोनी लिव की वेब सीरीज रॉकेट बॉयज में नजर आईं हैं। उन्होंने इसके अलावा भी कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है।
ऋतिक रोशन फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म ‘फाइटर’ में व्यस्त चल रहे हैं। लेकिन उन्हीं व्यस्तताओं के बीच उनका ये डिनर डेट चर्चा में है। अभी ऋतिक या सबा की तरफ से कोई कन्फर्मेशन नहीं आया है। दोनों ने अभी चुप्पी साधी है।