HP Cabinet Expansion: आज होगा सुक्खू सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार, 6 से 7 मंत्री ले सकते हैं शपथ, शिमला स्थित राजभवन में होगा समारोह

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जब तक दिल्ली से शिमला नहीं लौटे थे उस समय तक यह पूरी संभावना बन रही थी कि हिमाचल में कैबिनेट विस्तार के लिए एक हफ्ता और इंतजार करना पड़ सकता है। लेकिन जैसे ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शिमला पहुंचे तो उनके आने के साथ ही कैबिनेट विस्तार का इंतजार भी खत्म हुआ। आपको बताए हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार आज सुबह 10 बजे होगा. आज नए मंत्री अपने पद और गरिमा की शपथ लेंगे। सूत्रों के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह शिमला के राजभवन में आयोजित किया जाएगा। शिमला स्थित राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। जानकारी के अनुसार मंत्रिमंडल में आठ मंत्री शामिल किए जा रहे हैं।

मालूम हो कि हिमाचल की 68 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस 40 सीटों पर विजय रही, भाजपा 25 पर सिमट गई थी। तीन निर्दलीय प्रत्याशी भी जीते हैं।