गृहमंत्री अनिल विज का बड़ा बयान- आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर लगाए ये आरोप

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने आम आदमी पार्टी को धोखेबाज पार्टी करार देते हुए कहा कि केजरीवाल पंजाब में चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन उनकी पार्टी का जन्म धोखे से हुआ है। यह धोखेबाज पार्टी है। पंजाब गुरुओं की धरती है और वहां के लोग धोखेबाज पार्टी को कभी वोट नहीं देंगे।

विज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के देश व प्रदेश नेताओं का भारत के दुश्मन पाकिस्तान से प्रेम सर्ववदित है। पंजाब के लोगों ने पाकिस्तान के साथ हुई लड़ाइयों का सबसे ज्यादा दंश झेला है। पाकिस्तान प्रेमी कांग्रेस पार्टी को पंजाब के लोग कभी वोट नहीं देंगे। पाकिस्तान को लेकर कांग्रेस के पंजाब अध्यक्ष सिद्धू के किस्से सब जगह मशहूर हैं।