गृहमंत्री अनिल विज अब नहीं लगाएंगे जनता दरबार, पढ़िए क्या है पूरा मामला?.

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्‌टर के अधिकारियों की रोज 2 घंटे जनता के लिए ड्यूटी लगाने के फैसले के बाद गृहमंत्री विज ने बड़ा फैसला किया है। उन्होंने बताया कि, अब वो सिर्फ अपने गृह जिले के लोगों की जनता दरबार लगाकर ही समस्याएं सुनेंगे।

गृहमंत्री अनिल विज ने आगे कहा कि, सीएम द्वारा अधिकारियों की रोजाना 2 घंटे जनता के लिए ड्यूटी लगाई है उस आदेश का वह स्वागत करते है। ऐसा वो बहुत समय से चाहते थे अब वह हर शनिवार को लगाए जाने वाले जनता दरबार नहीं लगाएंगे।