लुधियाना पहुंचा राम सेतु का पवित्र पत्थर, लोगों में उत्साह

देशभर में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर उत्साह है। इसी कड़ी में रामसेतु का पवित्र पत्थर लुधियाना पहुंचा। यह 2.5 किलो का पत्थर आज भी उसी तर पानी में तैरता हुई दिखाई दे रहा जिस तरह जब राम जी की सेना ने इन पत्थरों के सहारे एक पुल बनाया था।

लुधियाना में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले लुधियाना में जगह-जगह हवन यज्ञ के कार्यक्रम हो रहे है। इसके साथ ही लोग रामसेतु के पवित्र पत्थर के दर्शन भी कर सकेंगे। लोगों में इस पवित्र पत्थर के दर्शन को लेकर बेहद उत्साह दिखाई दे रहा है।