संकट में Hollywood इंडस्ट्री! हड़ताल पर बैठे सभी मशहूर Actors, पढ़िए क्या है वजह

हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री पर संकट के बादल छा गए हैं। बता दें इंडस्ट्री के बड़े और मशहूर एक्टर्स ने हड़ताल की घोषणा कर दी है। हॉलीवुड की इस हड़ताल से बड़ा प्रभाव होने वाला है, कई Production House बंद होने की कगार पर हैं।

दुनियाभर में SAG-AFTRA के लाखों सदस्य हैं और इनमें हॉलीवुड स्टार्स टॉम क्रूज़, एंजलीना जोली, जॉनी डेप भी शामिल हैं। 60 साल में पहली बार राइटर्स और एक्टर्स हड़ताल पर जा रहे हैं। बताए आपको AI के आने के बाद सबके अधिकारों को सुरक्षा देने की बात को लेकर ये हड़ताल हुई है।