Hit and Run Case: Street Dogs को खाना खिलाते समय युवती को आरोपी ने अपनी कार से रौंदा, दो दिन बाद हुई गिरफ्तारी

चंडीगढ़ में थार से 24 साल की लड़की को टक्कर मार लहूलुहान हालत में छोड़ भाग जाने वाले पूर्व मेजर के खिलाफ घायल के परिवार से सख्त धाराओं में केस दर्ज करने की मांग की है।

बताए आपको सूत्रों के अनुसार, 14 जनवरी देर रात की यह घटना है। चंडीगढ़ की फर्नीचर मार्केट के पास सड़क किनारे तेजस्वी कौशल नाम की युवती डॉग्स को खाना खिला रही थी। लड़की के साथ उसकी मां भी पास में खड़ी थी। इस दौरान गलत साइड से आई एक थार गाड़ी ने लड़की को रौंद दिया और वहां से निकल गई। रात की यह घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई थी। इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। लड़की के पिता ने बताया कि उनकी बेटीआर्किटेक्चर में ग्रेजुएट है। वह सिविल सेवा प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही है।

वहीं बताए सेक्टर 36 थाना पुलिस ने मामले में मोहाली फेज 2 के 40 वर्षीय पूर्व मेजर के खिलाफ IPC की धारा 279 और 337 के तहत केस दर्ज किया है। धारा 279 में अधिकतम 6 महीने कैद या 1 हजार रुपए जुर्माना अथवा दोनों एवं धारा 337 में 6 महीने कैद या 500 रुपए जुर्माना अथवा दोनों का प्रावधान है।