हरियाणा में कड़ाके की ठण्ड, हिसार का न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस…

साल का आखरी महीना चल रहा है ऐसे में उत्तर भारत कड़ाके की ठण्ड के चपेट में है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार अगले दो दिन तक मौसम का मिजाज ठंडा रहने के आसार है। आज हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में घना कोहरा छाया रहा।
हिसार में न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ और कोहरा छाया रहा। ऐसे में व्हीकल्स की रफ़्तार धीमी हो गयी और कुछ ट्रैन भी निर्धारित समय की देरी से चल रही है।