हिमाचल के कृषि मंत्री ने मंड क्षेत्र का किया दौरा, बाढ़ प्रभावितों का जाना हाल

हिमाचल प्रदेश के कृषि और पशुपाल मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार ने कांगड़ा जिला के इंदौर उपमंडल के बाढ़ प्रभावित मण्ड क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जरूरी सुविधाएं पूरी तरह से बहाल की जा सके इसके लिए सरकार लगातार काम कर रही है।

उन्होंने आगे कहा कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक हजार करोड़ रुपए का विशेश प्रावधान किया है। धनराशि की पहली किश्त सभी विभागों को जारी कर दी गई है।