अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: भाजपा एक बार फिर लौटी सत्ता में

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रविवार को 60 सदस्यीय विधानसभा में 33 सीट जीतकर लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश की सत्ता में लौट आई। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अरुणाचल प्रदेश में 50 विधानसभा सीट के लिए रविवार सुबह छह बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई मतगणना जारी है। भाजपा ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 10 सीट पहले ही निर्विरोध जीत ली है।

अरुणाचल प्रदेश में चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए एक साथ मतदान हुआ था।

भाजपा ने 50 सीट में से 23 सीट जीत ली है और वह 12 पर आगे है।